नो टाइम इंवेस्टमेंट के साथ अपनी रेग्युलर हेबिट्स से त्वचा में डालें नई जान
हम जानते हैं आपके पास इतना समय नहीं है कि हर दिन बैठकर आधा से एक घंटा अपनी त्वचा की देखभाल करें। क्योंकि लाइफ बहुत व्यस्थ है और आप हर दिन बुरी तरह थक जाते हैं। इस थकान का असर आपके शरीर और त्वचा पर साफ दिखाई देता है। फिर देखते ही देखते कुछ ही साल में आप अपनी उम्र से कहीं अधिक बूढ़ी दिखने लगती हैं!
जब हम रोज काम करेंगे तो स्किन भी रोज मुरझा जाएगी। अब काम किए बिना तो जिंदगी नहीं चल सकती इसलिए काम तो करना ही है। इसके साथ ही आकर्षक दिखना भी जरूरी है। क्योंकि प्रजेंटेबल पर्सनैलिटी ही आपको करियर में ग्रोथ और समाज में पहचान दिलाती है। इसलिए आपकी इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए ऐसे आसान टिप्स लेकर आए हैं, जो बिना किसी मेहनत के आपको सुंदर दिखने में मदद करेंगे...
अगर सांवली त्वचा में ग्लो यानी कांति होगी तो यह गोरी रंगत वाले लोगों से ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप दिन-रात अपनी त्वचा को रगड़ते रहें। बल्कि आपको अपनी त्वचा के साथ अधिक जेंटल होने की जरूरत है। इसके लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखें...
हर दिन पर्याप्त मात्रा में (8 से 10 गिलास) पानी पिएं
सप्ताह में कम से कम दो बार फेस पैक जरूर लगाएं
सप्ताह में दो बार स्क्रब का उपयोग जरूर करें
तेज गर्म पानी से नहाने और त्वचा पर उपयोग करने से बचें
खूबसूरत दिखने में सबसे बड़ा रोल एक स्वस्थ और सुंदर त्वचा का होता है। खूबसूरती का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि आपकी स्किन का रंग काला है या गोरा। क्योंकि अपने स्किन टोन के साथ कोई त्वचा सुंदर नहीं लगती बल्कि स्किन ग्लो के कारण सुंदर लगती है। स्किन में ग्लो रखने के लिए ये चीजें हर दिन खाएं...
1 कटोरी दही
कम से कम एक केला रोज
सुबह और शाम 1-1 गिलास दूध
अनानास (1 से 2 पीस)
एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स और 2 अखरोट
स्किन में नई ऊर्जा डालने के लिए हर दिन बिना भूले कुछ खास चीजें जरूर करें। ताकि पेट के साथ ही स्किन की भूख भी शांत रहे। जैसे, कुछ खास चीजों को खाकर पेट के जरिए त्वचा को पोषण दिया जाता है। वैसे ही कुछ चीजों को डायरेक्ट लगाकर त्वचा की ऊपरी देखभाल भी जरूरी है...
हर दिन कम से कम दो बार चेहरा जरूर धुलें
हर बार चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर का उपयोग करें
चेहरे की टोनिंग करना ना भूलें। टोनर त्वचा में कसावट लाने में मदद करता है।
अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो ऑफिस में लंच टाइम के बाद फेस और लिपस्टिक ठीक करती ही होंगी। ऐसे में आप अपनी स्किन को भी प्यार की एक थपकी दे दिया कीजिए। इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना।
बस थोड़ी-सी कॉटन पर गुलाबजल लें इसे पूरे चेहरे खासतौर पर आंखों के आस-पास की त्वचा पर अप्लाई करें। इससे स्किन फ्रेश और रिजुवनेट हो जाएगी। यदि आपने हेवी आई मेकअप किया है तो आप इस ट्रिक को अवॉइड कर सकती हैं। लेकिन कोशिश करें कि हर दिन हेवी आई मेकअप ना करें।

पाठको की राय